कोरबा में सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना का शिलान्यास:CM भूपेश ने मेडिकल कॉलेज, ई-लाइब्रेरी, मेडिकल कॉलेज कैंपस का भी किया लोकार्पण और भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को कोरबा जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां 1320 मेगावॉट विद्युत सयंत्र, मेडिकल कॉलेज कैंपस का भूमिपूजन किया। उन्होंने ओपन थियेटर घंटाघर में आयोजित आमसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर को SECL स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीकॉप्टर से उतरते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी कॉलेज, नगर पालिक निगम कोरबा में निर्मित प्यारे लाल कंवर स्मृति पुस्तकालय में स्मार्ट लाइब्रेरी, स्मार्ट किड जोन, स्वामी विवेकानंद शैक्षणिक संस्थान का निर्माण कार्य, खेल संबंधी गतिविधियों के लिए 500 सीटर छात्रावास भवन निर्माण कार्य, टीपी नगर स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में खेल अकादमी की स्थापना, मानिकपुर पोखरी को ईको पार्क के रूप में सौंदर्यीकरण समेत कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के ओपन थियेटर घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के ओपन थियेटर घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा 10 फीट ऊंची है, जिसकी कुल लागत 10 लाख रुपए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले को 13 हजार 356 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। 12,915 करोड़ की अनुमानित लागत के नवीन सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना का भी शिलान्यास किया। 325 करोड़ रुपए के लागत वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज का भी लोकार्पण किया।