
कोरबा के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार करने की कोशिश एक 28 वर्षीय युवक की जान पर भारी पड़ गई.
नाले के तेज बहाव में बाइक समेत बह गये युवक का शव 12 घंटे बाद घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।
इस हादसे में युवक का साथी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार वनांचल ग्राम नकिया निवासी 28 वर्षीय _राहुल कुमार मंझवार_ सोमवार को अपने साथी _बुधराम मंझवार_ के साथ घरेलू काम से कोरबा शहर आया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण गांव से लगभग 3 किलोमीटर पहले पड़ने वाला सांचर नाला उफान पर था।
ग्रामीणों ने बताया कि नाले में पानी का बहाव बेहद तेज था। इसके बावजूद राहुल ने बाइक से ही नाला पार करने की कोशिश की जो जानलेवा साबित हुई





