Home KORBA युवक ने जेल से छूटते ही कर दी हत्या:दोस्त पर लगाया बीवी...

युवक ने जेल से छूटते ही कर दी हत्या:दोस्त पर लगाया बीवी से अवैध संबंध का आरोप,फिर जांघ और कमर में मारा चाकू,3 गिरफ्तार

0
72

Acn18.com/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपियों ने एक युवक पर पहले अवैध संबंध का आरोप लगाया। फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार रात उसकी मौत हो गयी। फिलहाल इस मामले में उरला पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल ये पूरी वारदात 15 सितंबर शाम की है। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन बंजारे और उसका दोस्त राजू साहू सतनामी पारा में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी राजू ने अमन पर अपनी बीवी के साथ अवैध संबंध को लेकर आरोप लगाया। जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच राजू के दो अन्य साथी सुनील पाल और अजय टंडन भी मौके पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर अमन पर हमला कर दिया।

जांघ में मारा चाकू, अस्पताल में हुई मौत

आरोपियों ने मृतक अमन के जांघ और कमर पर चाकू मारा। जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान हो गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तो वहीं तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जिन्हें उरला पुलिस ने बेमेतरा से गिरफ्तार कर लिया है।

2 दिन पहले ही जेल से छूटकर आए थे बाहर

उरला TI से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजू साहू और अमन बंजारे दोनों जेल से दो दिन पहले ही छुटकर बाहर आए थे। वे दोनों आपस में दोस्त थे। उन्हें पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा था। इन आरोपियों ने जेल से बाहर निकलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।