Home Uncategorized महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा सिलाई और कंप्यूटर का, श्रद्धा महिला मंडल...

महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा सिलाई और कंप्यूटर का, श्रद्धा महिला मंडल ने संसाधन उपलब्ध कराए

0
81

vlcsnap 2024 01 09 16h16m16s839

acn18.com कोरबा/ कोरबा स्थित बेसिक इंजीनियरिंग ट्रेंनिंग सेंटर में जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई और कंप्यूटर का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रद्धा महिला मंडल के अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने इस केंद्र का शुभारंभ फीता काटकर किया। सृष्टि महिला मंडल यहां की व्यवस्था का संचालन करेगी।

vlcsnap 2024 01 09 16h15m40s693

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का श्रद्धा महिला मंडल काम कर रहा है। कोरबा में इस प्रकार के कार्यों को सृष्टि महिला मंडल आगे बढ़ाने में लगा है। स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बेसिक इंजीनियरिंग ट्रेंनिंग सेंटर में सिलाई व कंप्यूटर के लिए नया प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने इस केंद्र का शुभारंभ करने के साथ मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आवश्यकता आधारित इस काम को यहां पर किया जा रहा है। दोनों चरण के लिए कुल 32 यूनिट संसाधन दिए गए हैं। लेकिन लाभ प्राप्त करने वालों के लिए कोई सीमा नहीं रखी गई है। महिला मंडल चाहता है कि अधिकतम महिला यहां से लाभान्वित हो। एसईसीएल के अधिकारी ने बताया कि सामाजिक सरोकार की पूर्ति के अंतर्गत इस प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। कोरबा क्षेत्र की महिलाओं को यहां पर निशुल्क कौशल निखारने का अवसर प्राप्त होगा। 6 महीने तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बेसिक इंजीनियरिंग ट्रेंनिंग सेंटर में जारी रहेगा। कोशिश होगी कि इस अवधि में अधिकतम महिलाओं को व्यावसायिक कार्य के लिए प्रशिक्षित कर दिया जाए ताकि वे अपने और परिवार के लिए कुछ धनराशि की व्यवस्था कर सके

vlcsnap 2024 01 09 16h14m43s484

vlcsnap 2024 01 09 16h16m05s259

vlcsnap 2024 01 09 16h16m28s848

vlcsnap 2024 01 09 16h16m49s909

हाथी बौराया, खाने की तलाश में घर को किया धराशाई, दबने से महिला की हुई मौत, बच्ची घायल…