Acn18.com/कोरबा के शंकर नगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र के करीब एक दर्जन घरों में शराब और गांजे का अवैध व्यापार होता है। सुबह होने के साथ ही रात के अंधेरे में नशेड़ियों का जमघट यहां लगा रहता है,जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की तब महिलाओं ने ही नशे का सामान बेचने और उसका उपभोग करने वालों को सबक सिखाने का फैसला किया है।




