spot_img

एसडीएम की अनुमति से निकाली गई महिला की लाश, वैज्ञानिक जांच से होगा मामले का खुलासा

Must Read

acn18.com कोरबा। कोरबा जिले के केनहाडांड के धोबनी नाला में एक महिला की दबी हुई लाश को निकाल लिया गया है। अंदाज है कि महिला 24 वर्ष की हो सकती है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। इस काम को आसान करने के लिए सीमावर्ती पुलिस थानों को सूचना दी गई है। मामले को हत्या से जोड़कर जांच करने की बात कही गई है। पसान थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि केनहाडांड के धोबनी नाला में महिला के पैर को देखा गया था। प्रत्यक्षदर्शी उस समय वहां पर स्नान कर रहे थे। लोगों ने घटना की सूचना पसान थाना को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर जांच की। एसडीएम पोड़ीउपरोड़ा को अवगत कराने के साथ अनुमति लेकर नाले में दबे शव को बाहर निकाला गया। मृतका का चेहरा और शरीर का अन्य हिस्सा गल जाने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। यह पता किया जा रहा है कि पिछले दिनों आसपास से क्या कोई लापता हुआ था और उसके बारे में सूचित किया गया था अथवा नहीं। जिस अंदाज में यह शव मिला है उस पर कयास लगाया जा रहा है कि मामला हत्या का हो सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच चल रही है। नतीजे तक पहुंचने के लिए आगे फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।

- Advertisement -

खैरागढ़ : पद्मश्री अनुज शर्मा की होगी धमाकेदार प्रस्तुति, नर्मदा महोत्सव में होंगे आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -