spot_img

CM योगी को धमकी देने वाली महिला मुंबई से अरेस्ट:लिखा था- इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करूंगी

Must Read

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम फातिमा खान (24) है। उसने शनिवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज किया था। लिखा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे।

- Advertisement -

महिला ने ऐसा क्यों किया? इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि महिला संपन्न परिवार से है। काफी पढ़ी-लिखी है। पुलिस ने उसे कहां से गिरफ्तार किया। इसका खुलासा नहीं किया है।

दरअसल, शनिवार को मुंबई पुलिस धमकी भरा मैसेज मिला था। इसके बाद ही मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को सूचना देने के साथ ही जांच शुरू कर दी थी।सीएम योगी की सुरक्षा में NSG के 25 कमांडो रहते हैं।

इस मसले पर  ने यूपी पुलिस के एक सीनियर पुलिस अफसर से बात की। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि महिला मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं है। हालांकि, सीएम योगी से जुड़ा मामला है, इसलिए मुंबई पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या.

12 अक्टूबर को दशहरे के दिन मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। वे बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर निकले थे। तभी उन पर 6 गोलियां चलाई गईं। 2 गोली सिद्दीकी के पेट पर और एक सीने पर लगी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

स्वामी अय्यप्पा की निकाली गई शोभायात्रा देखिए वीडियो

acn18.com   मकर संक्रांति पर स्वामी अय्यप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान केरल के भक्ति गीत और...

More Articles Like This

- Advertisement -