Home Uncategorized बीच चौराहे पर हंगामा करने वाली महिला गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

बीच चौराहे पर हंगामा करने वाली महिला गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

0
52

acn18.com कोरबा / कोरबा की कोतवाली पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने शारदा विहार स्थित अटल आवास के एक मकान में कब्जे को लेकर टीपी नगर स्थित एक दुकान के सामने घंटो तक हंगामा किया और गाली गलौच करते हुए मारपीट की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर हरकत में आई पुलिस ने महिला के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया फिर जेल दाखिल कर दिया गया।