Home KORBA हाथियों के हमले में गई महिला की जान,सूरजपुर वन परिक्षेत्र में सामने...

हाथियों के हमले में गई महिला की जान,सूरजपुर वन परिक्षेत्र में सामने आई घटना, घटना के बाद फैली सनसनी

0
116

Acn18.com/प्रदेश के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा।एक बार फिर से हाथियों के दल ने सूरजपुर जिले के कल्याणपुर में रहने वाली एक महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली। बीत रात यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है,कि महिला रात में घर से बाहर निकली थी तभी हाथियों ने महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ईलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा है,कि सूरजपुर वन परिक्षेत्र में तीन हाथियों का दल विचरण कर रहा है जिसे लेकर वन विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है।