Home छत्तीसगढ़ महिला ने जहर खाकर किया सुसाइड:रात में घर के बाहर बैठकर पति...

महिला ने जहर खाकर किया सुसाइड:रात में घर के बाहर बैठकर पति से बातचीत की, फिर कुछ देर बाद खा लिया पॉइजन

0
116

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि, करीब सालभर पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। पति के साथ रिश्ते भी अच्छे थे। उसकी मौत के बाद पुलिस पति और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र का है।

सुकमा जिले छिंदगढ़ ब्लॉक के पुरीरास गांव के रहने वाले हेमंत सोढ़ी के साथ सरिता की लव मैरिज हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि, 3 दिन पहले रात में खाना खाने के बाद हेमंत और सरिता अपने घर के बाहर बैठ कर बात कर रहे थे। कुछ देर बाद सरिता अपने कमरे में गई, हेमंत बाहर ही बैठा था। जब हेमंत भी कमरे में गया तो सरिता बेहोशी की हालत में नीचे गिरी हुई थी। पास में पॉइजन भी रखा हुआ था।

जिसके बाद सरिता को फौरन पास के ही अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख उसे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। उसकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। जहर खाने के 3 दिन बाद मेकाज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टरों ने शव को परिजनों को सौंप दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।

पति के साथ रिश्ते थे अच्छे

शुरुआती जांच में पता चला है कि, सरिता और उसके पति हेमंत के बीच रिश्ते अच्छे थे। कोई भी बात होती तो दोनों एक दूसरे से शेयर करते थे। जिस दिन सरिता ने जहर खाया उस दिन भी दोनों साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। सरिता के मौत के कारणों का पता लगाने पुलिस जुटी हुई है।

error: Content is protected !!