Acn18.com/कोरबा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व.डॉ.बंशीलाल महतो की पत्नी और भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो की माता श्रीमती कौशल्या देवी का का निधन हो गया है। वो 73 साल की थी और कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी,जिनका उपचार हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था,जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से महतो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। एयर एंबुलेंस के जरिए उनके पार्थिव देह को कोरबा लाया जा रहा है और उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही है,जिनमें भाजपा के कई लेता शामिल होंगे।




