Home KORBA भारत के दो रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई...

भारत के दो रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई तो वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया गया ….देखिए वीडियो 

0
123

acn18.com तुलसी नगर/ देश के पहले गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने आज की तारीख को ही इस धरा का आलिंगन किया था। उनकी जन्म जयंती कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति द्वारा मनाई गई ।तुलसी नगर स्थित समाज द्वारा स्थापित लोह पुरुष की प्रतिमा के समक्ष छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री और कांग्रेस के कोरबा प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पुष्प अर्पित कर सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया

भारत की एक और हस्ती आयरन लेडी कहलाने वाली भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर उन्हें कांग्रेसियों ने स्मरण किया। प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में उस स्थल पर जाकर कांग्रेसियों ने पुष्प समर्पित किया जहां श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपनी मृत्यु से कुछ दिन पहले ही आमसभा को संबोधित किया था। यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल महापौर राजकिशोर प्रसाद नगर निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।