Home Uncategorized जब स्मृति ईरानी ने बनायी चाय, कम शक्कर…कम दूध, केंद्रीय मंत्री ने...

जब स्मृति ईरानी ने बनायी चाय, कम शक्कर…कम दूध, केंद्रीय मंत्री ने फरमाइश के हिसाब से बनायी सबके लिए मार्निंग टी, देखें वीडियो

0
124

acn18.com केशकाल। छत्तीसगढ़ में आज चुनाव प्रचार चरम पर है। आज शाम पहले चरण के लिए चुनावी शोर खत्म हो जायेगा। उससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची है। इस दौरान वो केशकाल में एक परिवार के साथ चाय बनाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक पार्टी कार्यकर्ता के घर मौजूद थीं।

इस दौरान उन्होंने रसोई में जाकर कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाई। स्मृति ईरानी का चाय बनाते हुए ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान वीडियो में ये भी दिख रहा है कि केंद्रीय मंत्री रसोई में अलग-अलग लोगों के हिसाब से कम चीनी, ज्यादा चीनी और कम दूध वाली बना रही हैं और साथ ही प्यालों में छानकर बांट भी रही हैं।

स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ के बस्तर के कोंडागांव में सामान्य कार्यकर्ता के घर जब चाय बना रही थीं तो वह रसोई में मौजूद महिलाओं के साथ सास-बहू को लेकर मजाक भी करती दिख रही हैं। स्मृति ईरानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज बस्तर के कोंडागांव जिले में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम है। दोपहर को एनसीसी मैदान कोंडागांव में स्मृति ईरानी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस ने जारी किया भरोसे का घोषणा पत्र, 3200 रुपए क्विंटल में होगी धान खरीदी

error: Content is protected !!