spot_img

चौथी शादी के लिए दबाव बनाई तो प्रेमी ने की प्रेमिका व उसकी मां की हत्या, आरोपित रायपुर से गिरफ्तार

Must Read

Acn18.com कवर्धा। शहर के एसपी कार्यालय के सामने हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर राजफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमी ने ही युवती और उसकी मां की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित अश्वनी कुमार पांडे को सोमवार की तड़के सुबह रायपुर से गिरफ्तार किया है। मृतिका व प्रेमी के बीच चौथी शादी होने वाली थी। इसी विवाह को लेकर 22 फरवरी की शाम को घर पर विवाद हुआ व इसके बाद उसने हत्या कर दी।

- Advertisement -

मामले की जानकारी देते हुए एसपी डा.अभिषेक पल्लव ने बताया कि रविवार को वसुंधरा वैष्णव उर्फ पिंकी (35) व उसकी मां पार्वती वैष्णव (58) की लाश शहर के एक मकान में मिली थी। वसुंधरा का कुछ महीनों से वार्ड नंबर-12 कीर्ति नगर सिरगिट्टी बिलासपुर का रहने वाला अश्वनी के साथ अफेयर चल रहा था। महिला शादी करना चाहती थी। इससे पहले भी वह तीन शादियां कर चुकी थी। इसे लेकर दोनों के मध्य बीते साल दिसंबर माह में एक समझौता भी हुआ था। इस समझौते को लेकर 22 फरवरी को दोनों के बीच घर पर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपित ने हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित ने दोनों मृतक के मोबाइल फोन व स्कूटी को लेकर घर को बाहर से बंद कर ताला लगाकर रायपुर फरार हो गया।

मृतिका की तीन शादी हो चुकी थीपुलिस के अनुसार आरोपित अश्वनी कुमार पांडे की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। अश्वनी का संपर्क इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वसुंधरा के साथ हुआ था। प्रेमिका के बुलाने पर वह 22 फरवरी को मिलने के लिए कवर्धा पहुंचा था। दोनों एक साथ कवर्धा के एक ब्यूटी पार्लर भी गए थे। इसके बाद मां पार्वती वैष्णव व उसकी बेटी वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान पिंकी ने अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित ने शव का बदबू न फैल सके, इसे देखते हुए आसपास फिनाइल गोली का छिड़काव किया था। 25 फरवरी तक शव सड़ने लगा था। इस कारण बदबू फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घर से बदबू आने की जानकारी दी, तब मामला सामने आया है।सीसीटीवी फूटेज में आरोपित तक पहुंची पुलिसपुलिस ने सोमवार शाम से ही घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी थी। सबसे पहले मृतिका के मोबाइल नंबर के संबंध में जानकारी ली गई। इसी के आधार पर पुलिस आरोपित तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घटना के दिन के कई सीसीटीवी फूटेज को खंगाले हैं। इसमें आरोपित व मृतिका एक ब्यूटी पार्लर के आसपास समेत कई क्षेत्र में दिखाई दिए हैं। वहीं पुलिस ने 23 दिसंबर 2023 को दोनों के बीच विवाह को लेकर सहमति पत्र को हासिल किया है। इन दोनों ने कवर्धा के एक नोटरी के पास इसे तैयार कराया था।पुलिस के पास पहले से चल रहा था मामलाबताया जा रहा है कि आरोपित अश्वनी व पिंकी के बीच बीते कुछ दिनों से विवाह के नाम पर विवाद की स्थिति बन रहीं थी। इसे लेकर पिंकी ने कवर्धा थाना में शिकायत की थी। दोनों के मध्य रुपये के लेन-देन की भी जानकारी सामने आ रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रहस्यमयी ढंग से हुई युवक की मौत,परिजनों को भी नहीं पता मौत का कारण

Acn18.com/कोरबा में एक युवक की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। परिजनों को भी नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -