Home KORBA सड़क पर पटाखे फोड़ने से मना किया तो हुआ बवाल,एक पक्ष ने...

सड़क पर पटाखे फोड़ने से मना किया तो हुआ बवाल,एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की कर दी पिटाई,दिवाली की रात हुई घटना

0
90

Acn18.com/कोरबा के बुधवारी बस्ती में रहने वाले एक परिवार की दिवाली की खुशियां उस वक्त काफूर हो गई,जब उनका विवाद कुछ लोगों से हो गया। कार में दिवाली का सामान खरीदकर घर वापस लौट रहे परिवार ने सड़क पर पटाखे फोड़ रहे लोगों को उपदेश दिया तब उन्होंने जो जवाब दिया उसे कार में सवार लोग बर्दाश्त नहीं कर सके और विवाद करने लगे फिर क्या था दूसरे पक्ष ने फोन कर अपने लोगों को मौके पर बुला लिया और जमकर मारपीट हुई। पत्थर,हथियार,हाथ मुक्कों से कार सवार लोगों पर लोग टूट पड़े और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कार में तोड़फोड़ करने के साथ ही उसमें मौजूद रुपयों की भी लूट कर ली गई। यह घटना बुधवारी बायपास मार्ग पर मौजूद पेट्रोल टंकी के पास हुआ। पूछताछ के दौरान बात पता चली है,कि पेट्रोल टंकी के बगल में गमले का व्यवसाय करने वाले लोगों के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है।

error: Content is protected !!