Home KORBA हमने अमेरिका को महान देश बनाया, लेकिन…; ट्रंप पर बरसे कनाडा के...

हमने अमेरिका को महान देश बनाया, लेकिन…; ट्रंप पर बरसे कनाडा के नए PM, टैरिफ वॉर पर बोले?

0
142

Acn18.com/मार्क कार्नी को कनाडा का प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। लिबरल पार्टी नेता को चुनाव में 85.9 प्रतिशत वोट मिले। उन्हें यह जिम्मेदारी उस समय सौंपी गई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा के सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है।
हालांकि, ट्रंप ने टैरिफ की डेडलाइन 4 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कनाडा ने ट्रंप के फैसले की कड़ी आलोचना की है। फिलहाल, दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी बिगड़ चुके हैं।
पीएम चुने जाने के बाद मार्क कार्नी ने अपने भाषण में ट्रंप की नीतियों की जमकर आलोचना की। कार्नी ने कहा,” कोई है जो हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। जैसा कि हम जानते हैं, डोनाल्ड ट्रंप ने हम जो बनाते हैं, जो बेचते हैं और जिस तरह से हम अपना जीवन यापन करते हैं, उस पर अनुचित टैरिफ लगाए हैं। वह कनाडाई परिवारों, मजदूरों और व्यवसायों पर हमला कर रहा है और हम उसे सफल नहीं होने देंगे।”
उन्होंने आगे कहा,”कनाडा तब तक जवाबी टैरिफ लगाए रखेगा जब तक अमेरिका की ओर से उसे सम्मान नहीं मिलता।”

error: Content is protected !!