spot_img

वायनाड लैंडस्लाइड-अब तक 313 मौतें, 206 लोग अब भी लापता:अमेरिकी राष्ट्रपति ने रेस्क्यू टीम को सराहा; राहुल-प्रियंका आज भी पीड़ितों से मिलेंगे

Must Read

केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 313 हो गई हैं। 130 लोग अस्पताल में हैं। हादसे के चार दिन बाद भी 206 लोग लापता हैं। 105 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं बिना वारिस वाले शवों का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौसम विभाग ने यहां आज (2 अगस्त) भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी गुरुवार देर रात (भारतीय समय अनुसार) इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा- मैं और जिल (फर्स्ट लेडी) केरल में प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। पीड़ितों के लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं। इस कठिन समय में हम भारत के साथ हैं। रेस्क्यू में जुटे लोगों की बहादुरी की हम सराहना करते हैं।

लैंडस्लाइड 29 जुलाई को देर रात करीब 2 बजे और 30 जुलाई की सुबह 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुई थीं। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं थीं। आर्मी के जनरल कमांडर ऑफिसर मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने गुरुवार को कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। अब केवल शवों को खोजने का काम किया जा रहा है।

उधर, गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड पहुंचे थे। वे आज भी यहां पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहत कार्य को लेकर पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे। साथ ही वे मेप्पाड़ी के ग्राम पंचायत के डेलिगेशन से राहत कार्य को लेकर चर्चा करेंगे। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने वाली हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -