spot_img

बिलासपुर के सैकड़ों घरों में घुसा पानी:तीन घंटे की तेज बारिश से शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल, सड़कों-गलियों में 3 फीट तक पानी

Must Read

ACN18.COM बिलासपुर / बिलासपुर में बुधवार की तड़के हुई जोरदार बारिश से रिहायशी इलाकों में नाली का पानी घरों में घुस गया। तीन घंटे की बारिश से निगम के सारे दावों की पोल भी खुल गई। अज्ञेय नगर, विनोबा नगर, विद्यानगर, मगरपारा, मंझवापारा, मित्र विहार कॉलोनी और तोरवा क्षेत्र के साथ ही शहर के कई रिहायशी कॉलोनियों में बारिश के बाद नाली का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। इस दौरान लोग निगम अफसर और महापौर को फोन लगाते रहे लेकिन, पानी निकासी की समस्या से निजात नहीं मिल पाई।

- Advertisement -
बारिश के चलते मंझवापारा की गलियों में पानी भर गया।
बारिश के चलते मंझवापारा की गलियों में पानी भर गया।

बुधवार की सुबह तीन बजे शुरू हुई बारिश सुबह छह बजे तक होती रही। इसके चलते पुराना बस स्टैंड से लेकर अग्रसेन चौक तक मुख्य मार्ग में पानी भर गया। इसी तरह श्रीकांत वर्मा मार्ग, मित्र विहार कॉलोनी, हंसा विहार, विद्यानगर विनोबा नगर व आसपास के इलाकों में नाली का पानी घरों में भर गया। ऐसे ही अज्ञेय नगर, मंझवापारा, विनोबा नगर सहित तोरवा क्षेत्र में जल भराव की समस्या से लोग परेशान होते रहे।

बारिश थमने के तीन घंटे बाद भी निकासी की व्यवस्था नहीं
नगर निगम ने जल भराव की समस्या से निपटने नालियों के निर्माण करने का दावा किया है। वहीं, 110 नालियों की सफाई में भी लाखों रुपए खर्च किया गया है। लेकिन, बुधवार की सुबह हुई बारिश के तीन घंटे बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई।

श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मित्र विहार कॉलोनी में बारिश के बाद नाली का पानी घरों में घुस गया।
श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मित्र विहार कॉलोनी में बारिश के बाद नाली का पानी घरों में घुस गया।

बारिश में चल रहा नाली निर्माण
कश्यप कॉलोनी में नाला निर्माण चल रहा है। बारिश शुरू होने के बाद भी काम अधूरा पड़ा है। इसी तरह मगरपारा, मंगला, सरकंडा सहित कई मोहल्लों में नाली निर्माण का काम अधूरा है। मानसून के पहले ही नाली निर्माण पूरा हो जाना था, लेकिन ठेकेदारों की मनमानी के चलते अब भी काम चल रहा है। इसके चलते कई जगह नाली को रोक दिया गया है और गली में गंदा पानी बह रहा है।

दयालबंद स्कूल में पानी भरने की वजह से स्कूली बच्चों को छुट्‌टी दे दी गई।
दयालबंद स्कूल में पानी भरने की वजह से स्कूली बच्चों को छुट्‌टी दे दी गई।

व्यापार विहार से डायवर्ट कर दिया गया है नाली का पानी
मंझवापारा और अज्ञेय नगर में लोगों ने जलभराव की समस्या गिनाई, तब निगम अफसरों ने हाथ खड़े कर दिए। रहवासियों ने जब पानी निकासी की समस्या से निपटने खुद पहल की, तब पता चला कि व्यापार विहार इलाके के पानी को डायवर्ट कर दिया गया है, जिसके चलते निचली कॉलोनियों में जलभराव की समस्या हो रही है। उन्होंने इसकी शिकायत महापौर रामशरण यादव से की। लेकिन, अफसरों से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की।

अज्ञेय नगर में भी कॉलोनी लबालब नजर आई।
अज्ञेय नगर में भी कॉलोनी लबालब नजर आई।

दयालबंद स्कूल और तोरवा में पेट्रोल पंप में भरा पानी
बारिश के बाद बुधवार की सुबह दयालबंद स्थित स्कूल में पानी भर गया, जिसके चलते शिक्षकों ने स्कूल की छुट्टी कर दी। ऐसे ही तोरवा क्षेत्र में सड़क निर्माण के नाली नीचे हो गया है और यहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते तोरवा स्थित पेट्रोल पंप सहित आसपास के इलाकों में पानी भर गया।

बारिश के बाद कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया और लोग परेशान होते रहे।
बारिश के बाद कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया और लोग परेशान होते रहे।

निगम आयुक्त बोले- कुछ जगहों पर मिली थी शिकायत
नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की सुबह बारिश से कुछ जगहों पर जलभराव के बाद घरों में पानी घुसने की शिकायत मिली थी, जिस पर नगर निगम की टीम पानी निकासी की व्यवस्था में जुटी हुई थी। नालियों के निर्माण कार्य के चलते कुछ जगह पर इस तरह की समस्या हो रही है। आने वाले समय में इसे दूर कर लिया जाएगा।

अमरनाथ यात्रियों को मंत्री-मुख्यमंत्री जैसी सुरक्षा:कश्मीर में एंट्री लेते ही पूरा शहर रोक दिया जाता है, हर दूसरे घर की छत पर शार्प शूटर

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पुलिस ने चलाया मुसाफिरी चेक अभियान,एक दिन में 311 लोगों की हुई जांच

Acn18.com/कोरबा की पुलिस ऐसे लोगों की जांच करने में जुट गई है,जो बाहर से कोरबा आते हैं और बिना...

More Articles Like This

- Advertisement -