Home KORBA पुलिस ने चलाया मुसाफिरी चेक अभियान,एक दिन में 311 लोगों की हुई...

पुलिस ने चलाया मुसाफिरी चेक अभियान,एक दिन में 311 लोगों की हुई जांच

0
168

Acn18.com/कोरबा की पुलिस ऐसे लोगों की जांच करने में जुट गई है,जो बाहर से कोरबा आते हैं और बिना मुसाफिरी दर्ज कराए इधर उधर घूमते रहते है। त्यौहारी सीजन में इस तरह के लोग बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते है,लिहाजा कोरबा की पुलिस बड़े पैमाने पर मुसाफिरी जांच अभियान चलाकर लोगों की जानकारी ले रहे है। जिले के अलग अलग थाना चौकी क्षेत्र की पुलिस ने एक दिन में अभियान चलाकर कुल 311 लोगों की मुसाफिरी चेक किया। अभियान के तहत अब तक की स्थिती में 2859 लोगों की पहचान की गई है। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा जिले के सभी होटल,लॉज और फेरी लगाकर व्यवसाय करने वालों से पूछताछ की।

error: Content is protected !!