spot_img

देखिए वीडियो:बेंगलुरु में आत्मदाह की कोशिश:दंपती ने पेट्रोल छिड़का, पहली बार में तीली नहीं जली; फिर…

Must Read

acn18.com बेंगलुरु/बेंगलुरु में नगर निगम का बुलडोजर एक मकान गिराने पहुंचा तो दंपती ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने अफसरों को धमकी दी कि घर गिराया तो वह खुद को आग लगा लेंगे। दंपती ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का। आग लगाने के लिए तीली जलाई, लेकिन नहीं जली,

- Advertisement -

पुलिस और पड़ोसियों ने बचाया
दंपती को आग लगाते देख पुलिस और पड़ोसियों ने मिलकर किसी तरह उन्हें बचाया। पड़ोसियों ने उन पर पानी उड़ेला और उनके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। दरअसल, बेंगलुरु में इन दिनों डिमोलिशन ड्राइव चल रही है, जिसमें शहर के ड्रेनेज को ब्लॉक करने वाले अवैध निर्माणों को ढहाया जा रहा है। इसी ड्राइव के तहत बुधवार को केआर पुरम् के एसआर लेआउट में अवैध निर्माण गिराने के लिए नगर निगम का बुलडोजर पहुंचा था।

तस्वीर में महिला अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कती दिख रही है। इससे पहले उसने अपने पति पर पेट्रोल छिड़का। दूसरी तरफ पुलिसवाले उन्हें समझाने की कोशिश करते हुए।
तस्वीर में महिला अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कती दिख रही है। इससे पहले उसने अपने पति पर पेट्रोल छिड़का। दूसरी तरफ पुलिसवाले उन्हें समझाने की कोशिश करते हुए।

शुरुआत से अंत तक पूरा घटनाक्रम जानिए
सोना सेन और सुनील सिंह नाम के इस दंपती के घर नगर निगम की टीम पहुंची तो घर की दीवार से सहारे खड़े हो गए और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी देने लगे। इस दौरान पुलिस वाले और पड़ोसी कपल को समझाया कि वह आवेश में आकर कोई कदम न उठाएं।

सोना सेन ने उनकी बात नहीं मानी, साथ ही पति और खुद पर बॉटल से पेट्रोल छिड़कती रही। उसने माचिस की तीली निकाली। उसे जलाने की कोशिश की तो वह नहीं जली। तभी ऊपर खड़े कुछ लोगों ने बाल्टी से उन पर पानी डाल दिया। आसपास खड़े लोगों ने पति-पत्नी पकड़कर ऊपर खींच लिया। इसके बाद फायर फाइटर्स ने भी उन पर पानी की बौछार कर दी।

लोगों ने नगर निगम के अफसरों से भी अपील की कि वे घर को गिराने की कार्रवाई कुछ देर के लिए रोक दें। इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस ने दोनों को घर के अंदर खींचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों ने पहले तो दंपती को समझाने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो उन पर पानी डाला गया। इसके बाद पुलिस और पड़ोसियों ने मिलकर उन्हें घर के अंदर खींचा।
लोगों ने पहले तो दंपती को समझाने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो उन पर पानी डाला गया। इसके बाद पुलिस और पड़ोसियों ने मिलकर उन्हें घर के अंदर खींचा।

दंपती ने प्रशासन पर लगाया आरोप
नगर निगम अफसरों का कहना है कि इस दंपती का घर इलाके के उन 6 घरों में शामिल है, जो बरसाती पानी की नाली पर अवैध रूप से बनाए गए हैं। हालांकि, कपल का दावा है कि शहर का प्रशासन उन्हें बेघर करने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि उनके पास अपने घर को वैध बताने के सारे डॉक्युमेंट मौजूद हैं।

बेंगलुरु में पिछले महीने से जारी है डिमोलिशन ड्राइव

सितंबर की बारिश में शहर में बाढ़ आ गई थी। सड़कों पर इतना पानी भर गया था कि लोगों को नावों, ट्रैक्टरों और क्रेन में बैठकर ऑफिस जाना पड़ा था। बारिश के चलते पूरे शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर ठप पड़ गया था। इसके बाद ही प्रशासन ने पूरे शहर में अवैध निर्माणों को गिराने का अभियान शुरू किया

दीपोत्सव का पर्व मनाया जाएगा धूमधाम से ,कुम्हारों ने शुरु किया दीयों का निर्माण ,प्रतिस्पर्धा बढ़ने से व्यवसाय हुआ प्रभावित

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ग्रीन समिट में पेश किया ‘नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल’, पर्यावरण बचाने के लिए दिया अनूठा समाधान”*

Acn18. Com.रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्रीन समिट के तकनीकी सत्र 3 अक्टूबर 2024 अपराह्न में बस्तर की बेटी,...

More Articles Like This

- Advertisement -