spot_img

देखिए वीडियो: रन फाॅर निजात का हुआ आयोजन ,सैकड़ों लोग हुए शामिल ,नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा शहर को नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस द्वारा काफी प्रयास किया जा रहा है। निजात अभियान चलाकर पुलिस द्वारा लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर में रन फाॅर निजात का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी ,विभिन्न एनजीओ समेत स्कूल और काॅलेज के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया और सड़कों पर दौड़ लगाकर लोगों से नशे के खिलाफ जागरुक किया।

- Advertisement -

नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक करने को लेकर पुलिस का निजात अभियान कोरबा में वृहद् रुप ले चुका है। लगातार कार्रवाईयां कर नशे के अवैध कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही इस अभियान के तहत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा रन फाॅर निजात का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई और सड़क पर दौड़कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरुक किया। घंटाघर चौक से लोगों ने दौड़ लगानी शुरु की और पूरे शहर का भ्रमण कर वापस यहीं दौड़ समाप्त हुई। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम के जरिए लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के संबंध में विस्तार से समझाया गया।

मीडिया से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा,कि निजात अभियान पुलिस का एक महत्वपूर्ण अभियान जिसे कोरबा में काफी सफलता मिल रही है। इस अभियान से जुड़कर लोग भी नशे की खिलाफत कर रहे और लोगों को जागरुक करने की दिशा में अपनी जिम्मेदारी समझ रहे है।

एसपी संतोष सिंह ने बताया,कि नशा किसी के लिए अच्छा नहीं है। नशे के कारण न जाने कितने घर तबाह हो गए यही वजह है,कि नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाकर इसके अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को समझाईश दी जा रही है।

नशे के खिलाफ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और निजात अभियान को सफल बनाने की दिशा में अपना भी योगदान देने की शपथ ली।

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना की स्थिति पर की समीक्षा, बोले- लोगों को फेस मास्क के लिए जागरूक करें

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

हाथियों से फसलों को बचाने किसानों ने निकाली अनोखी युक्ति,सोलर फैंस गार्ड के सहारे जानवरों को दे रहे बिजली का झटका,फसल और जानवर दोनों...

Acn18.com/हाथियों के उत्पात से परेशान हो चुके कटघोरा वनमंडल के ग्रामीणों ने एक अनोखी युक्ति निकाली है। हाथियों से...

More Articles Like This

- Advertisement -