spot_img

देखिए वीडियो : नए बस स्टैंड में शुरू हुआ पिंक टॉयलेट , महिलाओं को यहां पर मिलेगी सुविधा

Must Read

ACN18.COM कोरबा/ महिला वर्ग को सार्वजनिक स्थानों पर प्रसाधन के लिए हो रही दिक्कत को देखते हुए नगर निगम ने पिंक टॉयलेट की योजना पर काम शुरू किया है। कोरबा के नए बस स्टैंड से इसकी शुरुआत हुई है। सांसद और राजस्व मंत्री ने शहरी क्षेत्र के प्रथम पिंक टॉयलेट का शुभारंभ किया।

- Advertisement -

काफी समय से नगर निगम के पास पिंक टॉयलेट को लेकर मांग aa रही थी. विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली असुविधा का जिक्र करते हुए इस दिशा में काम करने के लिए अधिकारियों को कहा गया था। निगम ने कार योजना बनाने के साथ प्रायोगिक तौर पर पहला पिंक टॉयलेट बस स्टैंड में तैयार किया। सांसद ज्योत्सना महंत, और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इसका फीता काटकर शुभारंभ किया। सांसद ने बताया कि महिलाओं के लिए यह बेहतर उपयोगी है। इसमें कई प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं जिनका फायदा महिलाओं को मिलेगा। यहां की साफ-सफाई को लेकर सभी को विशेष ध्यान रखना होगा।

कलेक्टर रानू साहू ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को हो रही दिक्कत को देखते हुए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां पर जरूरी संसाधन भी मुहैया कराए गए हैं।

नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने बताया कि पहली कड़ी में पिंक टॉयलेट तैयार किया गया है। कुछ और स्थानों का चयन कर लिया गया है और वहां भी यह सुविधा दी जाएगी।

पिंक टॉयलेट का उपयोग केवल महिलाएं ही कर सकेंगे। निगम की योजना यह भी है कि जिन क्षेत्रों में अपनी जरूरत के लिए महिलाएं जाया करती हैं वहां भी आने वाले दिनों में इस प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा ताकि उन्हें सहूलियत हो सके।

कुटुरवा की महिला जूझ रही कैंसर से ,इलाज कराने के लिए 15.000 में गिरवी रखा खेत

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेत अनलोड करने के समय ट्रक का डाला आया चालू लाईन की चपेट में,दो टायर हुए ब्लास्ट,लग गई आग

Acn18.com/कोरबा के दर्री क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पॉवर सिटर मार्ग पर चल सिविल काम...

More Articles Like This

- Advertisement -