spot_img

देखिए वीडियो: तोता बताता है भविष्य ,एसपी कार्यालय के पास लोगों की रहती है भीड़ ,लोग अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक

Must Read

- Advertisement -

acn18.com कोरबा/आधूनिकता के इस युग में लोग जहां कर्मों के बलबूते अपना भविष्य संवारने में विश्वास रखते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी है,जो अंधविश्वास में खोए हुए है। ऐसा ही कुछ कोरबा के एसपी कार्यालय में भी देखने को मिल रहा है,जहां एक महाराज तोते के माध्यम से लोगों का भविष्य बताने का दावा कर रहे है। हालांकि महाराज को अपना भविष्य क्या होगा इस बात की जानकारी हो न हो लेकिन वे लोगों का भविष्य बताने की बात जरुर कह रहे है।

कोरबा के एसपी कार्यालय के पास मौजूद एक महाराज इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे है। तोते के माध्यम से लोगों का भविष्य बताने का दावा करने वाले महाराज का भविष्य क्या होगा यहां उन्हें नहीं पता लेकिन तोते की मदद से यह महाराज लोगों की भविष्यवाणी जरुर कर लेते है। बिहार से कोरबा पधारे महाराज की दुकान एसपी कार्यालय के पास सजती है जहां लोग भी अपनी किस्मत आजमाने महाराज और तोते के पास पहुंच रहे है। केवल 21 रुपए लेकर महाराज तोते को पिंजरे से बाहर निकलने का आदेश सुनाते हैं जिसके बाद तोता बाहर आकर एक कार्ड उठाता है और महाराज कार्ड पर मौजूद नाम और राशि के आधार पर लोगों को उनके भविष्य,समस्या और उसका समाधान बतलाते है।

भविष्य बताने वाले इस तोते के पास लोगों की संख्या भी बहुतायत में जुट रही है। वैज्ञानिकता के इस युग में जहां लोग कम्पयूटर व अन्य संसाधनों में व्यस्त है ऐसे में एक तोते के माध्यम से भविष्य बताने की कहानी बेईमानी लगती है। हालांकि लोग इस बात को नहीं मानते और भविष्य बताने वाले इस प्रथा को सही करार दे रहे है।

जहां विश्वास है वहां अंधविश्वास होने की बाते आज भी सार्थक हो रही है। समाज भले की कितना विकसित क्यों न हो लेकिन कुछ लोगों की सोच आज कभी नहीं बदलती जिसका जीता जागता उदाहरण यह तोता है। बहरहाल अपनी भविष्य जानने की लालासा लेकर लोग तोते के पास पहुंच रहे हैं और अपनी जिज्ञासा शांत कर रहे है।

देश के पहले निजी रॉकेट की लॉन्चिंग, स्काईरूट एयरोस्पेस का मिशन हुआ ‘प्रारंभ’

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक 72.13 % हुए मतदान, जानिए कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव का क्या है हाल 

acn18.com रायपुर। देश के 13 राज्यों में आज दूसरे चरण का मतदान 88 सीटों में शुरू हो गया है....

More Articles Like This

- Advertisement -