Home KORBA राठिया समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ करतला में.सरोज पांडेय और अनुज शर्मा...

राठिया समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ करतला में.सरोज पांडेय और अनुज शर्मा ने रखी अपनी बात

0
76

acn18.com कोरबा / कोरबा लोकसभा क्षेत्र में मतदान से पहले मतदाताओं को हर स्तर पर साधने के लिए कोशिश शुरू हो गई है। अलग-अलग कार्यक्रम को इसके लिए माध्यम बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति वाले रामपुर विधानसभा क्षेत्र में राठिया समाज को अपने पाली में करने के लिए भाजपा कोशिश में जुटी है। इसके लिए करतला में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

vlcsnap 2024 04 26 16h53m08s657

गर्मी के मौसम की परवाह नहीं करते हुए करतला में आयोजित हुए इस सम्मेलन में काफी संख्या में राठिया समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लोगों के बीच राज्यसभा सांसद और लोकसभा की प्रत्याशी सरोज पांडे ने अपनी बात रखी। उन्होंने समाज की व्यापक उपस्थित को महत्व देते हुए उसके लिए ठीक तरह से काम करने की बात कही।

पद्मश्री और छत्तीसगढ़ के धार सीमा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनुज शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में जनता से संवाद किया और राज्य व केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों को सामने रख समर्थन की मांग की।

vlcsnap 2024 04 26 16h55m11s807

याद रहे कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में भाजपा के ननकी राम कंवर को पराजय हासिल हुई जबकि कांग्रेस ने जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों ही पार्टियों अलग-अलग स्तर पर प्रयत्नशील हैं। बीते दिनों रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत के सरपंचों ने भाजपा को समर्थन देकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं