Home Uncategorized बाइक – स्कूटी मे जबरजस्त भिंडत. बाइक चालक का सर फटा. अस्पताल...

बाइक – स्कूटी मे जबरजस्त भिंडत. बाइक चालक का सर फटा. अस्पताल ले जाते युवक ने रास्ते मे तोड़ा दम .वाहनों के उड़े परखच्चे

0
124

पामगढ़ में बाइक और स्कूटी सवारों की आपस में जोरदार भिंडत हो गई ।घटना में जहां बाइक सवार युवक की मौत हो गई वही बाइक में पीछे बैठे बाप बेटे घायल हो गए । स्कूटी सवार को भी चोट आई हैं घटना कोसला भदरा मार्ग के बीच कोसाबाडी के पास की है

मिली जानकारी के मुताबिक, कोसला निवासी अजीत कश्यप (25 वर्ष) पिता गोपी कश्यप शनिवार को अपनी बाइक में गांव के उमेंद्र पटेल और उसके बेटे शंकर पटेल के साथ किसी काम से पामगढ़ गया हुआ था । वहां से तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पनगांव निवासी युवराज साहू (28वर्ष) पिता फिरंगी साहू अपनी स्कूटी से सब्जी बेचने के लिए भदरा साप्ताहिक बाजार जा रहा था। इस दौरान कोसला और भदरा गांव के बीच कोसाबाड़ी के पास उनकी बाइक और स्कूटी में भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

अजीत का सिर फट गया और सडक़ खून से सन गई। बाकी लोग भी घायल हो गए। रास्ते में भीड़ लग गई और डॉयल 112 की मदद से उन्हें पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से अजीत की गंभीर हालात को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर बिलासपुर जा रहे थे मगर मस्तूरी के पास रास्ते में अजीत ने दम तोड़ दिया।

error: Content is protected !!