Home छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान, बड़ी संख्या में मतदाता...

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान, बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं मतदान केंद्र कहीं विवाद ना हो इसलिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम, देखिये वीडियो

0
63

ACN18.COM    छत्तीसगढ़ में चल रहे हैं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह से ही प्रारंभ हो गया है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर सुबह से ही पहुंच कर मतदान कर रहे हैं ।पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के 286 मतदान केंद्र 24 सेक्टर में विभाजित किए गए हैं। यहां एक लाख 38 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस ब्लॉक में 114 पंचायतें है। प्रशासन ने 1430 मतदान कर्मियों की यहां ड्यूटी लगाई है ।
मतदान निर्विघ्न संपन्न हो इसलिए पूरे क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। अपराह्न 3:00 तक मतदान के पश्चात मतगणना प्रारंभ हो जाएगी ।देर शाम तक परिणाम भी आ जाने की उम्मीद है