Home छत्तीसगढ़ पेट्रोल डालकर पति ने पत्नी को किया आग के हवाले, बुरी तरह...

पेट्रोल डालकर पति ने पत्नी को किया आग के हवाले, बुरी तरह झुलसी भावना भेजी गई अस्पताल, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
115

ACN18.COM   कोरबा जिले की ढेलवा डीह सुतरा मार्ग पर निवासरत भावना अग्रवाल नामक महिला पर उसके पति गोपाल अग्रवाल ने ही पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह झुलसी भावना को मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने ढेलवाडीह कॉलोनी के दुर्गा पंडाल के समीप मूर्छित अवस्था में देखा तो उसे पुलिस की मदद से अस्पताल दाखिल कराया जहां उसका इलाज चल रहा है ।

पता चला है की किराना व्यवसायि गोपाल अग्रवाल ने भावना बरेठ निवासी बांगो से दूसरा विवाह किया। लगभग 6 वर्ष पहले दोनों शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन इनके यहां औलाद ने जन्म नहीं लिया। बताया जाता है कि गोपाल की पहली पत्नी भी निसंतान रहते हुए मौत को प्राप्त हो गई थी। उसके बाद भावना से गोपाल ने विवाह किया था। संतान न होने के कारण गोपाल भावना से भी अक्सर मारपीट किया करता था ।उसे उसके मायके भी कई बार छोड़ आया था।

सूत्रों के अनुसार गोपाल अग्रवाल ने आज भोर में लगभग 4:00 बजे अपनी पत्नी भावना को यह कहकर कार में बिठा लिया की चलो हम लोग चक चकवा पहाड़ जाकर वहां मॉर्निंग वॉक करेंगे ।भावना उसके साथ गाड़ी में बैठी तो गोपाल उसे चक चकवा पहाड़ की ओर ले जाने की बजाय देलवाडीह की ओर ले आया और उसे गाड़ी में रखें पेट्रोल से नहलाकर आग के हवाले कर दिया
पुलिस ने गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है उससे और पूछता जारी है . फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित कर रहे हैं