spot_img

छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर वोटिंग जारी, कांग्रेस नेता मोहन मरकाम और बस्तर आईजी ने किया मतदान

Must Read

acn18.com बस्तर । लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है।कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने मतदान किया। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है।

- Advertisement -

मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।

फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे

फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

 IG बस्तर पी सुंदरराज ने कही ये बात

IG बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण का मतदान शुरु हो गया है। सभी लोग उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। चुनाव को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मेडिकल कॉलेज में अवसाद से घिरे छात्रों की कराई जा रही काउंसिलिंग,बोर्ड परिक्षा में बिगड़ गया था पर्चा

acn18.com कोरबा / मेडिकल कॉलेज कोरबा के मनोरोग शाखा में इन दिनों स्कूली छात्रों की भीड़ काफी नजर आ...

More Articles Like This

- Advertisement -