Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पर्चा नामांकन दाखिले के अंतिम दिन जिले के सभी निकायों में जबरदस्त माहौल देखने को मिला। कोरबा के साथ ही दीपका में भी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के अध्यक्ष प्रत्याशियों ने पूरे लाव लश्कर के साथ अपना पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस ने इस बार विशाल शुक्ला को अपना प्रत्याशी चुना है। हमारे क्षेत्रीय संवाददाता शाजी थॉमस ने उनसे खास बातचीत की और चुनाव में उनके मुद्दे क्या होंगे इस पर विस्तार से चर्चा की।




