Home KORBA दीपका नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन,चुनाव में किया...

दीपका नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन,चुनाव में किया जीत का दावा.VIDEO

0
100

Acn18.com/कोरबा का नगर पालिका परिषद् दीपका पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है। भाजपा और कांग्रेस में यहां सीधी टक्कर है। नामांकन दाखिले के अंतिम दिन दोनों ही दलों के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर अपना दमखम दिखाया। भाजपा ने यहां से अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र राजपूत को अपना प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने अपने चुनावी मुद्दों को लेकर ग्रेंड एसीएन न्यूज से विशेष बातचीत की।