Home KORBA दादर बस्ती में शादी समारोह के दौरान हुई हिंसक घटना,एक युवक ने...

दादर बस्ती में शादी समारोह के दौरान हुई हिंसक घटना,एक युवक ने दूसरे युवक पर धारदार हथियार से किया हमला

0
117


acn18.com कोरबा/
प्रदेश के कोरबा जिले में दादर बस्ती में शादी समारोह के दौरान एक हिंसक घटना घट गई। डीजे की धुन पर नाच रहे एक युवक ने दूसरे युवक पर धारदार हथियारे से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। घायल युवक का नाम दिनेश लकड़ा है,जिसके सिर पर गंभीर जख्म लगे है। बताया जा रहा है,कि डीजे फ्लोर पर डांस करने के दौरान युवक का पैर दूसरे युवक के पैर से टकरा गया और यह वारदात हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायल युवक की शिकायत के बाद मानिकपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!