Home Astrology पाली में कोयला कारोबार से जुड़े दो गुटों में हिंसक झड़प,एक की...

पाली में कोयला कारोबार से जुड़े दो गुटों में हिंसक झड़प,एक की मौत,थानेदार निलंबित,16 के खिलाफ अपराध दर्ज

0
122

Acn18.com/कोयला परिवहन के कारोबार से जुड़े दो गुटों में खूनी संघर्ष के बाद एक की मौत होने की सनसनीखेज वारदात पर कार्यवाहियों का दौर शुरू हो चुका है। कोरबा पुलिस अधीक्षक ने पाली थानेदार को निलंबित कर दिया है। मामले में अब तक 16 लोगों पर अपराध दर्ज किए गए हैं। तनाव की स्थिति को नियंत्रित रखने पुलिस हर संभव कोशिश में जुटी हुई है।पाली के पास कोयला खदान में 2 गुटों में हुई हिंसक झड़प में एक कि मौत के बाद पाली में तनाव के हालात को संभालने पुलिस जुटी हुई है। रात को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंच गए थे। ताजा खबर यह है कि उन्होंने पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह को निलंबित कर दिया है। इस घटना में 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए गए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगभग 6 टीमों का गठन कर उन्हें रवाना कर दिया गया है। साइबर सेल की टीम भी आरोपियों को ट्रैक करने में जुटी है।

error: Content is protected !!