spot_img

बंगाल-बिहार में हिंसा थमी, कई इलाकों में धारा 144 लागू:ममता ने जांच सीआईडी को सौंपी; नालंदा में पुलिस का मार्च, अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द

Must Read

acn18.com बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र/ बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र में बीते दो दिनों में हुई हिंसा के बाद अब माहौल शांत है। हिंसा थम गई है, लेकिन तनाव अभी बरकरार है। इन राज्यों के हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिसबल तैनात किया गया है। बंगाल-बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। बंगाल के हावड़ा में जांच CID के हवाले हैं, लेकिन NIA जांच की मांग की जा रही है।

- Advertisement -

वहीं, बिहार के नालंदा से 27, जबकि सासाराम से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। सासाराम में फिलहाल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यहां गृहमंत्री का अमित शाह का दौरा होना था, जिसे रद्द कर दिया गया है।महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार रात दंगे करने वालों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

तीनों राज्यों में 80 से ज्यादा लोग हिरासत में
रामनवमी के मौके पर कई राज्यों में हिंसा और आगजनी की खबरें सामने आई थीं। बंगाल-बिहार और महाराष्ट्र में शुक्रवार को भी हिंसा हुई। तीन राज्यों में अब तक 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें गुजरात में 24, महाराष्ट्र में 20 और बंगाल में 36 लोग शामिल हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के राज्यपाल से घटना की जानकारी ली है।

1. पश्चिम बंगाल: हावड़ा के शिबपुर में अब माहौल शांत
पश्चिम बंगाल के हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर जिले में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को एक बार फिर शिबपुर में पत्थरबाजी की घटना सामने आई। यहां एक वर्ग ने मंदिरों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पूरे इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कोर्ट से मामले की NIA जांच कराने की मांग की थी। फिलहाल शिबपुर में स्थिति नियंत्रण में है। यहां लोग अपने कामकाज पर लौट आए हैं।

हावड़ा के शिबपुर में अब स्थिति सामान्य है। यहां सड़कों पर अब भी पुलिस तैनात है।
हावड़ा के शिबपुर में अब स्थिति सामान्य है। यहां सड़कों पर अब भी पुलिस तैनात है।

ममता बोलीं- जुलूस का मार्ग कैसे बदला?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घटनाओं के लिए सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। ममता ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा, ‘वे सांप्रदायिक दंगों के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं। उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका, लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है। हावड़ा में ऐसा करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?’

ममता ने कहा- ‘उन्होंने मार्ग क्यों बदल दिया? विशेष रूप से एक समुदाय को टारगेट करने और हमला करने के लिए अनधिकृत मार्ग क्यों चुना? भाजपा ने हमेशा हावड़ा, पार्क सर्कस और इस्लामपुर को निशाने पर रखा है।’

ममता बनर्जी पिछले दो दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन कर रही थीं। कल हावड़ा में हिंसा के बीच उनका धरना खत्म हो गया।
ममता बनर्जी पिछले दो दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन कर रही थीं। कल हावड़ा में हिंसा के बीच उनका धरना खत्म हो गया।

2. बिहार: सासाराम में इंटरनेट बैन, नालंदा में 27 गिरफ्तार
​​
बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में 6 लोगों को गोली लगी थी, जबकि पत्थरबाजी में 9 लोग घायल हुए थे। नालंदा में फिलहाल हालात सामान्य हैं। यहां धारा 144 लागू है। पत्थरबाजी के बाद यहां लोगों ने दुकानों में लूटपाट भी की। SP अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस इलाके का गश्त लगा रही है और अलर्ट पर है। अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

सासाराम में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को हिंसक हो गया था। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। घरों पर बम चलाए गए। कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस से हालात काबू करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। ​​​​​​हालात काबू में लाने के लिए ​सासाराम में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यहां पर 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गृहमंत्री अमित शाह रविवार को सासाराम आने वाले थे, लेकिन हिंसा के चलते उनका दौरा रद्द हो गया है।

नालंदा में हालात अभी सामान्य हैं। यहां हिंसा और लूटपाट के बाद अब सफाई की जा रही है।
नालंदा में हालात अभी सामान्य हैं। यहां हिंसा और लूटपाट के बाद अब सफाई की जा रही है।
नालंदा में बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, ताकि हालात काबू में रहें।
नालंदा में बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, ताकि हालात काबू में रहें।

3. महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर में 10 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पुराना नाम औरंगाबाद) के किराडपुरा इलाके में बुधवार-गुरुवार रात और फिर शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि करीब 21 लोग हिरासत में हैं।

बुधवार-गुरुवार रात दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया और उनके वाहनों में आग लगा दी। हमले में 10 पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल हो गए। हिंसा रात 11.30 बजे शुरू हुई और तड़के 3.30 बजे तक जारी रही। शुक्रवार को एक बार फिर किराडपुर से लगे इलाके में पत्थरबाजी की गई। संभाजीनगर के सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि यहां झड़प शराबियों के दो गुटों में हुई। इन्होंने ही पत्थरबाजी की।

छत्रपति संभाजीनगर में हालात अभी शांत हैं। यहां कोई और उपद्रव न हो, इसके लिए पुलिसबल तैनात है।
छत्रपति संभाजीनगर में हालात अभी शांत हैं। यहां कोई और उपद्रव न हो, इसके लिए पुलिसबल तैनात है।
बुधवार रात पुलिस जब संभाजीनगर में हालात पर काबू पाने के लिए पहुंची तो भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी।
बुधवार रात पुलिस जब संभाजीनगर में हालात पर काबू पाने के लिए पहुंची तो भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी।

4. गुजरात: शोभायात्रा में पथराव, 24 गिरफ्तार
गुजरात के वडोदरा शहर में गुरुवार को दो जगहों पर रामनवमी शोभायात्रा में पथराव हुआ। पहली घटना फतेहपुरा क्षेत्र के पंजरीगर मोहल्ले के पास दोपहर में हुई, जबकि दूसरी घटना शाम को नजदीकी कुंभरवाड़ा में हुई।

पुलिस के मुताबिक फतेहपुरा क्षेत्र में हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि कुंभरवाड़ा में रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव में एक महिला समेत कुछ लोग घायल हो गए। पंजरीगर मोहल्ले के जुलूस का आयोजन विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने किया था। वहीं, दूसरा जुलूस स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित किया गया था।

स्थानीय भाजपा विधायक मनीषा वकील उस जुलूस का हिस्सा थीं, जिस पर कुंभरवाड़ा में पथराव किया गया। विधायक ने कहा, ‘‘जब शोभा यात्रा शांतिपूर्वक गुजर रही थी, तो कुछ लोगों ने अचानक हम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ महिलाएं घायल हो गईं। कुछ घायलों ने बताया कि पत्थर पास की छतों से फेंके गए थे।”

पुलिस का कहना है कि घटना उस समय हुई, जब जुलूस एक मस्जिद के निकट पहुंचा और लोगों ने मौके पर इकट्‌ठा होना शुरू कर दिया। यह सांप्रदायिक दंगा नहीं है। हमने भीड़ को तितर-बितर किया और जुलूस आगे बढ़ा।

यह वडोदरा जिले के कुंभारवाडा इलाके का वीडियो है। इसमें कुछ लोग पुलिस के सामने पथराव करते हुए दिख रहे हैं।
यह वडोदरा जिले के कुंभारवाडा इलाके का वीडियो है। इसमें कुछ लोग पुलिस के सामने पथराव करते हुए दिख रहे हैं।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, ‘वडोदरा में रामनवमी के जुलूस के दौरान फतेहपुरा और कुंभरवाड़ा इलाके में पथराव किया गया। 22 लोग पकड़े गए हैं। CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। अतिरिक्त बल वडोदरा भेजा गया है। पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।’

यह वीडियो वडोदरा में हंगामे के बाद का है, जिसमें सड़कों पर पत्थर ही पत्थर दिख रहे हैं।
यह वीडियो वडोदरा में हंगामे के बाद का है, जिसमें सड़कों पर पत्थर ही पत्थर दिख रहे हैं।

5. उत्तर प्रदेश: भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में जुलूस के विरोध पर दो गुट भिड़े
रामनवमी पर हिंसा की खबर लखनऊ से भी आई। वहां भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हुई। यहां ABVP के छात्रों ने राम नवमी पर जुलूस निकाला था। दूसरे गुट ने इसका विरोध किया, जिस पर झड़प हो गई। बाद में दोनों गुटों ने VC से कार्रवाई की मांग की। हालांकि यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

1 अप्रैल का राशिफल:वृष और वृश्चिक राशि वालों की तरक्की के योग हैं, कुंभ राशि वालों की एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स बन सकते है

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त

योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग रायपुर, 01 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के...

More Articles Like This

- Advertisement -