spot_img

हाथियों के उत्पात से परेशान हो चुके ग्रामीणों ने किया पथराव,वनकर्मियों की मौजूदगी में हाथियों पर फेंके पत्थर। देखिए वीडियो।

Must Read

Acn18.com/छ.ग. के कोरबा जिले में हाथी और मानव के बीच द्वंद अब आक्रामक रुप लेने लगा है। पिछले कुछ महिनों के दौरान जिस तरह से हाथियों ने लोगों की जान ली,किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाया,घरों को नष्ट किया उससे लोग भी अब आक्रोशित होने लगे हैं और हाथियों पर हमला कर रहे है। ऐसा ही कुछ दृश्य कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में देखने को मिला जहां कुछ लोग हाथियों पर पथराव करते हुए नजर आए। वन कर्मियों के सामने ही पटाखे फोड़ने के साथ ही पत्थर से हमला कर हाथियों को जंगल के भीतर खदेड़ते नजर आए। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है,कि लोग हाथियों के प्रति कितने आक्रामक हो गए है। इस दौरान अगर एक भी हाथी बिगड़ जाता और लोगों का रुख कर लेता तो क्या होता यह सभी को पता है। गौरतलब है,कि कटघोरा वनमंडल में इस वक्त 50 हाथियों का दल विचरण कर रहा है,जिससे वन विभाग परेशान तो है,ही वहीं आम जनता की भी मुश्किलें बढ़ी हुई है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बांगो के डुबान क्षेत्र में फंसा ग्रामीण निरंतर बढ़ते जलस्तर से किसी तरह बचाया गया मछुआरा देखिए वीडियो

Acn18. Com.कोरबा जिले के बांगो डैम में अथाह जंल है। इसी जल में वृद्धि करने वाले तान नदी में...

More Articles Like This

- Advertisement -