Home Uncategorized हाथी के झुंड पर हमला कर दिया ग्रामीणों ने.देखिए वीडियो…

हाथी के झुंड पर हमला कर दिया ग्रामीणों ने.देखिए वीडियो…

0
108

जंगली हाथियों से परेशान ग्रामीण अब स्वयं हाथियों के पीछे पड़ गए हैं। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के चोटिया सर्कल के अंतर्गत आने वाले बग बुढ़वा जंगल में निवास रत ग्रामीण हाथियों के उत्पात से परेशान है. आए दिन हाथी गांव में प्रवेश करते हैं और उनकी फसल व घर को नुकसान पहुंचाते हैं. अब ग्रामीण जंगली हाथियों से बचने के लिए फिनिशिंग तार लगाकर उसमें करंट प्रवाहित कर रहे हैं यही नहीं हाथियों को देखते ही ग्रामीण उन पर पत्थरों की बारिश शुरू कर देते हैं. कल भी गांव से लगे जंगल से गुजर रहे हाथियों पर ग्रामीणों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. ग्रामीणों की हरकत से हाथी यहां वहां भागते नजर आए.

कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने बताया की करंट प्रवाहित तार को हटाने के लिए बिजली विभागकी मदद ली जा रही है और ग्रामीण हाथियों से ना उलझे इसकी समझाइस भी दी जा रही है

error: Content is protected !!