Home KORBA भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रुप से घायल,डायली 112 की टीम...

भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रुप से घायल,डायली 112 की टीम ने की मदद,पहुंचाया अस्पताल

0
108

Acn18.com/कोरबा में करतला थाना अंतर्गत कोटमेर के जंगल में लकड़ी लेने गए तीन ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में दो दो ग्रामीणों को सामान्य चोट लगी लेकिन तीसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा है,कि करतला निवासी चैतराम यादव,सीपत श्रीवास और नईहर यादव लकड़ी लेने गए हुए थे,जहां पानी पीने वक्त भालू ने उन पर हमला कर दिया। घटना में नईहर यादव को गंभीर चोट लगी। मदद के लिए ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। घटना स्थल तक पहुंचने का रास्ता काफी दुर्गम था,लिहाजा 112 की टीम ने लकड़ी का स्ट्रेचर बनाकर घायल को दो किमी तक पैदल चलकर वाहन तक लाए फिर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका उपचार जारी है।