ठंड के कारण ग्रामीण की मौत

कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की ठंड के कारण मौत हो गई है. मृतक के विषय में और जानकारी हासिल की जा रही है
कटघोरा क्षेत्र के कसाई पाली ग्राम में निर्मित यात्री प्रतीक्षालय में आज एक व्यक्ति मृत हालत में मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अज्ञात व्यक्ति की मौत ठंड के कारण हो गई है। दीपिका पुलिस मृतक के विषय में जानकारी हासिल करने का प्रयत्न कर रही है





