Home छत्तीसगढ़ आग की लपटों में घिरा हुआ गली में निकला ग्रामीण, हालत गंभीर

आग की लपटों में घिरा हुआ गली में निकला ग्रामीण, हालत गंभीर

0
151

धमतरी. जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम इर्रा में बुधवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति आग की लपटों में घिरा हुआ गली में निकला. गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है.मिली जानकारी के अनुसार दशरथ साहू उम्र लगभग 50 वर्ष दोपहर बाद अचानक घर से जली हुई हालत में निकला. लोग देखकर भौचक्के रह गए. इसी दौरान वहां पर मौजूद एक व्यक्ति बोरे से बुझाने का प्रयास भी किया. जानकारी यह भी मिल रही है कि उसकी पत्नी भी हल्का सा जल गई है. साथ ही उसका घर भी जल गया है.