Home Astrology ग्राम खपरी दोहरी अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे के भीतर...

ग्राम खपरी दोहरी अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे के भीतर सुलझा रहस्य, देखिए वीडियो

0
4

जिला – जांजगीर चांम्पा

 

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

 

– ग्राम खपरी दोहरी अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे के भीतर सुलझा रहस्य

IMG 20260403 WA0138 2

 

 

 

– जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बुजुर्ग दंपत्ति संतराम साहू और उनकी पत्नी श्यामबाई साहू की हत्या के इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। पहचान छुपाने के लिए नकली बाल, टोपी और मास्क का इस्तेमाल किया गया था। घटना के दौरान बुजुर्ग संतराम साहू के जाग जाने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर उठी उनकी पत्नी श्यामबाई पर भी आरोपियों ने हमला कर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से सोने का हार और चांदी के पायल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने साइबर टीम और स्थानीय थाना की संयुक्त कार्रवाई से तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि दंपत्ति घर में अकेले रहते हैं और उनके पास पैसा है। इसी आधार पर योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, चोरी के जेवर और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।