विकास तिवारी को कांग्रेस पार्टी से हुए निष्कासित, झीरम कांड में कांग्रेस नेताओं का नार्को टेस्ट कराने की मांग पर हुई कार्यवाही

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रहे विकास तिवारी को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गेदु द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि उन्होंने झीरम कांड को लेकर दिए गए बयान के संदर्भ में पार्टी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। इसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।




