Home छत्तीसगढ़ ठेकेदारों की समस्याओं को सुनने के साथ बताए समाधान के तरीके ...

ठेकेदारों की समस्याओं को सुनने के साथ बताए समाधान के तरीके विजिलेंस सेमिनार का आयोजन किया गया कुसमुण्डा में

0
72

पब्लिक सेक्टर में विजिलेंस का अपना विशेष महत्व है और इसकी अपनी अलग महत्ता है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कुसमुंडा क्षेत्र में विजिलेंस सेमिनार का आयोजन करने के साथ संबंधित वर्ग का मार्गदर्शन करने की कोशिश की गई।

विजिलेंस ऑफिसर्स के द्वारा ठेकेदारों की समस्या सुनने के साथ उन्हें बताया गया कि टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने के साथ पेश आने वाली चुनौतियों का कैसे सामना करें।

विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी दी। यह भी बताया गया कि कई प्रकार की हेल्पलाइन बनी हुई है जिस पर भी आपको सहायता मिल सकती है।