Home KORBA VIDEO:सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचा युवक, ट्रक को ओव्हरटेक करने के...

VIDEO:सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचा युवक, ट्रक को ओव्हरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसे का वीडियो

0
162

Acn18.com/सक्ती जिले के ग्राम मल्दा के पास एक बाइक चालक बाल बाल बच गया। ट्रक को ओव्हटेक करने के चक्कर में वह सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गया और घसीटते हुए काफी दूर तक गया। पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और उसे बचा लिया नहीं तो उसकी मौत निश्चित थी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

सक्ती जिले के ग्राम मल्दा में ट्रक को ओव्हर टेक करने के चक्कर में एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने समझदारी का परिचय दिया और उसे बचा लिया नहीं तो उसकी मौत निश्चित थी। सड़क हादसे का वीडियो पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बाइक सवार युवक का नाम दिनेश्वर है,जो किसी काम से जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना में युवक को हल्की चोट लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

error: Content is protected !!