Home छत्तीसगढ़ VIDEO: बदमाश बेसबॉल-बैट से पीटते रहे…वो मां-मां चिल्लाता रहा,छत्तीसगढ़ में युवक को...

VIDEO: बदमाश बेसबॉल-बैट से पीटते रहे…वो मां-मां चिल्लाता रहा,छत्तीसगढ़ में युवक को किडनैप किया

0
111

रायपुर में एक युवक को किडनैप कर बदमाशों ने बेस बॉल बैट से बुरी तरह पीटा। इस दौरान युवक दर्द से लगातार मां-मां चिल्लाता रहा। इस पर आरोपी उससे कहते कि पापा-पापा बोल तो तुझे छोड़ देंगे। बदमाशों ने युवक को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया।

comp 1 37 1 1721237692

इसके बाद बदमाश उसे मरा हुआ समझकर कार से 25-30 किलोमीटर दूर ले गए और वहां फेंक दिया। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर चौकी का है। बताया जा रहा है कि पीटने वाले बदमाशों में एक लड़का मार खाने वाले युवक का ही दोस्त है।

शंकर को उसका दोस्त अपने घर ले जाता है और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर बेस-बॉल बैट से पीटता है।
शंकर को उसका दोस्त अपने घर ले जाता है और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर बेस-बॉल बैट से पीटता है।

किराए का ई-रिक्शा चलाता है युवका, दोस्त ने मिलने बुलाया

रामनगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम शंकर सिंह ठाकुर है। वह किराए का ई-रिक्शा चलाता है। उसने अपने बयान में पुलिस को बताया कि 15 जुलाई की रात 10 बजे वह ई-रिक्शा को मालिक के पास छोड़कर बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त प्रिंस बागडे़ ने कॉल कर रामनगर के बुद्ध चौक पर मिलने के लिए बुलाया।

कहा-तेरे कारण मुझे जेल जाना पड़ा

जब शंकर बुद्ध चौक पर पहुंचा तो वहां प्रिंस अपने एक दोस्त अंकुश और दो अन्य लड़कों के साथ खड़ा था। शंकर को प्रिंस अपने घर ले गया। इस दौरान बाकी तीनों आरोपी भी साथ में थे। आरोप है कि घर पहुंचकर प्रिंस ने शंकर से कहा कि तीन-चार साल पहले तेरी वजह से मुझे जेल जाना पड़ा था। यह कहते हुए उसने गालियां देनी शुरू कर दी।