Home देश दुनिया गालीबाज पुलिस का Video वायरल : दरोगा ने फरियादी महिलाओं को धमकाते...

गालीबाज पुलिस का Video वायरल : दरोगा ने फरियादी महिलाओं को धमकाते हुए दीं गालियां, कहा- दो मिनट में…

0
47

एक गालीबाज दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह थाने में फरियादी महिलाओं को धमकाते हुए गालियां देते नजर आ रहा हे. वीडियो में दरोगा कह रहा है कि तुम लोगों की गुंडई 2 मिनट में निकाल दूंगा.

वायरल वीडियो कन्नौज का बताया जा रहा है. दरोगा का नाम मोइन उल्ला खान है. वह ठठिया थाने में तैनात है. रविवार यानी 15 अक्टूबर को एक गांव की तीन महिलाएं फरियाद लेकर ठठिया थाने पहुंचीं. पहले दरोगा महिलाओं से ठीक तरीके से बात कर रहा था. उनकी बातें भी सुन रहा था. मगर अचानक दरोगा भड़क गया. फिर महिलाओं को गालियां दीं.

इस दौरान किसी ने दरोगा का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो का एसपी अमित कुमार आनंद ने संज्ञान लिया और दारोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.