Home छत्तीसगढ़ केमिकल ले जा रही वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

केमिकल ले जा रही वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

0
98

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के इंदिरा गार्डन नवागांव रोड पर एक केमिकल से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई. ट्रक से लगातार ACL नाम का केमिकल बह रहा है. केमिकल के तेज गंध से लोगों को सड़क से आने जाने में भी परेशानी हो रही है.

वहीं ट्रक ड्राइवर को भी दुर्घटना में गंभीर चोट आई है. उसे जिसा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. जानकारी के अनुसार केमिकल से भरी यह ट्रक अनूपपुर अमलाई से पेंड्रा आ रही थी.

इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जाकर पलट गई.

error: Content is protected !!