Home KORBA सिगड़ी जलाने के लिए सैनेटाईजर का किया उपयोग,ननद भाभी आई आग की...

सिगड़ी जलाने के लिए सैनेटाईजर का किया उपयोग,ननद भाभी आई आग की चपेट में,जिला अस्पताल में उपचार जारी

0
162

Acn18.com/सिगड़ी जलाने के लिए सैनेटाईजर का उपयोग करना ननद और भाभी को काफी महंगा पड़ गया। सैनेटाईजर के प्रभाव से आग की लपटें उपर उठी और दोनों उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में ननद संतोषी यादव 60 प्रतिशत झुलस गई है,जबकि भारी गीता यादव 15 प्रतिशत जली है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्प्ताल में भर्ती किया गया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है,जहां गेवरा बस्ती में यह घटना सामने आई है। बताया जा रहा है,कि संतोषी यादव कुछ दिन पहले ही सीतामणी स्थित अपने ससुराल से मायका आई हुई थी। बहरहाल दोनों का उपचार अस्पताल में जारी है।