Home KORBA उरगा पुलिस ने दो वाहन में लोड अवैध धान को किया जप्त...

उरगा पुलिस ने दो वाहन में लोड अवैध धान को किया जप्त ,जांजगीर जिले के रास्ते कोरबा में खपाने जाने की मिल रही जानकारी, फिलहाल पुलिस कर रही मामले की जांच

0
93

vlcsnap 2024 01 07 17h24m45s844

acn18.com कोरबा/ कोरबा की उरगा पुलिस ने धान का अवैध रुप से परिवहन करने के मामले में एक पिकअप और छोटा हाथी वाहन को जप्त किया है। दोनों ही वाहन में भारी मात्रा में धान लोड है। बताया जा रहा है,कि धान जांजगीर जिले के रास्ते कोरबा में खपाने की तैयारी थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। धान किसका है और कितनी मात्रा में ही इस बात का पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके बाद ही पता चल पाएगा,कि धान का असली मालिक कौन है।

कोरबा में धान खरीदी के कार्य ने जोर पकड़ लिया है। 31 जनवरी तक धान की खरीदी होनी है यही वजह है,कि धान मंडियो में भारी मात्रा में किसान अपना धान बेच रहे है। धान मंडियों में किसानों की उमड़ रही भीड़ का बेजा फायदा अब बिचौलिये भी उठाने लगे हैं और वे बाहर से लाकर धान बेचने में लगे हुए है। हालांकि पुलिस और प्रशासन भी सक्रिय है और अवैध कार्य में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कोरबा की उरगा पुलिस ने पिकअप और छोटा हाथी में लोड धान को जप्त किया है। दोनों ही वाहनों में भारी मात्रा में धान लोड है। बताया जा रहा है,कि जांजगीर जिले के रास्ते धान को कोरबा लाया जा रहा था लेकिन पुलिस ने उसे रास्ते में ही जप्त कर लिया। धान किसका है और कहां से लाया जा रहा इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है जिसके बाद ही पता चल सकेगा,कि धान आखिर है किसका।
vlcsnap 2024 01 07 17h25m38s186

 

error: Content is protected !!