spot_img

अमृतपाल के साथी की रिहाई को लेकर अमृतसर में बवाल, समर्थकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग; स्थिति तनावपूर्ण

Must Read

acn18.com अमृतसर, । पंजाब में आज थाना अजनाला कि पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह के साथी को रिहा करने की मांग को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। अमृतपाल के समर्थकों ने पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर थाने में खलीस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। पुलिस और समर्थकों के बीच हिंसक झड़प भी हुई है। समर्थकों ने तलवार भी चलाई, जिसके चलते पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

jagran

अमृतपाल सिंह के साथी को रिहा करवाने की मांग को लेकर अमृतपाल के समर्थक अजनाला में एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। अजनाला के बस स्टैंड पर उनके समर्थक इकट्ठा हो रहे हैं। पुलिस ने उनके समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी कर दी है।

jagran

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

समर्थकों को रोकने के लिए थाना अजनाला से करीब 500 मीटर एरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस एरिया में दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है। थाने की तरफ जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है और लोगों को आने-जाने की इजाजत भी नहीं दी गई है।

jagran

आएंगे अमृतपाल सिंह

बताया जा रहा है कि वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह जल्लूपुर खेरा गांव से रवाना हो गए हैं। करीब 1 घंटे बाद उनके यहां पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर मारपीट करने धार्मिक भावनाएं आहत करने व लूट का मामला दर्ज किया है। इस मामले में थाना अजनाला की पुलिस ने अमृतपाल सिंह के एक साथी को गिरफ्तार भी किया है।

इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। अमृतपाल सिंह के समर्थक उग्र हो गए हैं। पुलिस स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है। इस तनावपूर्ण स्थिति में पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

अमृतपाल सिंह ने दी चेतावनी

इस पूरे उपद्रव के बीच ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केवल एक राजनीतिक मकसद से प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि यदि पुलिस एक घंटे में इस पूरे मामले को रद्द नहीं करते हैं, तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

अमृतपाल ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि हम कुछ नहीं कर सकते है इसलिए ये शक्ति प्रदर्शन जरूरी था।

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -