Home देश दुनिया कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल: कथित तौर पर पथराव होने पर मची...

कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल: कथित तौर पर पथराव होने पर मची भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0
106

खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) में सोमवार रात कहारवाडी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा पर कथित तौर पर पथराव कर दिया गया, जिससे बवाल मच गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया। सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।

घटना रात लगभग नौ बजे के आसपास की है। शहर में घूम रही कावड़ यात्रा शांतिपूर्वक कहारवाडी क्षेत्र से निकल चुकी थी। इसी दौरान यात्रा के आखिरी में चल रहे कुछ युवकों पर पत्थर फेंकने की अफवाह फैली। इसके बाद भगदड़ मच गया। जिसे पुलिस ने हल्का फुल्का लाठी चार्ज करके स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल मामला शांत है। इस घटना में फिलहाल किसी के घायल या चोटिल होने की कोई खबर नहीं है। एक गाड़ी के कांच टूटे हैं।

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा के आखिरी में शायद पथराव की घटना हुई होगी। पूरे मामले की वीडियोग्राफी देखी जाएगी। अगर वीडियो फुटेज में यदि कोई आरोपी हरकत करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!