spot_img

यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मौत: 2005 से सजा काट रहा था: अलग-अलग मामलों में 2 बार हुई उम्रकैद

Must Read

Acn18.com यूपी/ यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। गुरुवार शाम को उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे हार्ट अटैक आया था। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि उसने रोजा रखा था। इफ्तार के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि जेल प्रशासन ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।वहीं, मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

मुख्तार अंसारी के वकील का कहना है कि कुछ देर बाद उनके बारे में जानकारी मिलेगी। मुख्तार के भतीजे और विधायक सुहैब अंसारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत खराब है। हम लोग बांदा के लिए निकल रहे हैं।मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा है। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

यातायात पुलिस को सहूलियत देने पर काम.गर्मी के मौसम में परेशानी दूर करने पर ध्यान

ACN18.COM कोरबा / कोरबा में तापमान का स्तर 42 डिग्री के आसपास पहुंचने के साथ कई प्रकार की परेशानियां...

More Articles Like This

- Advertisement -